फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arms license of Zilabadar accused cancelled

जिला बदर के शस्त्र जमा कराने में छूटे पसीने

Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Arms license of Zilabadar accused cancelled
जिला बदर आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बदर किए जा चुके गांव बहेड़ी निवासी अपराधी के लाइसेंसी शस्त्र डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा निरस्त किए जाने के बाद थाने में जमा कराए जा सके। शस्त्रों को आरोपी आरोपी के बेटे ने जमा कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी अनुज त्यागी द्वारा परिवार को जान का खतरा जताते हुए दो शस्त्र लाइसेंस लिए हुए थे। इनमें एक लाइसेंस पर 12 बोर की बंदूक और दूसरे लाइसेंस पर .32 बोर का पिस्टल दर्ज है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में कई मुकदमे दर्ज होने के चलते शहर कोतवाली पुलिस ने इसके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की थी। इसी दौरान डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी अनुज त्यागी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया, जिसके चलते फिलहाल वह जनपद से बाहर रह रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के आधार पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने आरोपी अनुज त्यागी के शस्त्र लाइसेंस गत 16 जनवरी को निरस्त करते हुए थाना पुलिस को उन्हें जमा कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए। लेकिन आरोपी के जिला बदर होने के चलते उसके निरस्त किए गए शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा नहीं कराए जा सके। इस पर उसके परिजनों को शस्त्र जमा कराने के निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई। आखिरकार बुधवार को आरोपी के बेटे ने थाने पहुंचकर दोनों शस्त्र जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी के जिला बदर होने के चलते उसके परिजनों को शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा करने के लिए निर्देशित किया गया था। आरोपी के बेटे द्वारा दोनों शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed