फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arms license of pistol treader on MLA will be canceled

विधायक विक्रम सैनी पर पिस्टल तानने वाले का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त

Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Arms license of pistol treader on MLA will be canceled
विधायक पर पिस्टल तानने वाले का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली के बुआड़ा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में एक माह पूर्छ शादी समारोह में भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर पिस्टल तानने वाले व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। आरोपी शहर के साकेत कॉलोनी निवासी हैं, जिसके खिलाफ रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी गई है।

खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी 23 नवंबर को खतौली में ही बुआड़ा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां देर रात किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद हरीस्वरूप पुत्र तिलकराम ने विधायक पर पिस्टल तानते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। सूचना पर पहुंची खतौली पुलिस ने आरोपी हरीस्वरूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी ले लिया था। इसके विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने पर धरना देकर हंगामा-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा एक्सपंज कर आरोपी को भी छोड़ दिया था। आरोपी हरीस्वरूप पुत्र तिलकराम शहर के साकेत कॉलोनी निवासी हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग के संबंध में जांच की थी। खतौली पुलिस ने जांच रिपोर्ट में आरोपी द्वारा शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग होने की आशंका जताई थी। उक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति आला अफसरों से कर दी है। एसओ सिविल लाइन समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि विधायक पर पिस्टल तानने वाले आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed