फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arjun was bought by Jaipur Pink Panther for 96 lakhs.

अर्जुन को जयपुर पिंक पैंथर ने 96 लाख में खरीदा

Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Arjun was bought by Jaipur Pink Panther for 96 lakhs.
मुजफ्फरनगर : गांव बसेड़ा का युवा कबड्डी प्लेयर अर्जुन देशवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव बसेड़ा के युवा प्रो कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को जयपुर पिंक पैंथर ने 96 लाख रुपये में खरीद लिया है। वीवो प्रो कबड्डी में अर्जुन का चयन होने पर परिजनों और परिचितों में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

रेलवे कबड्डी स्टार प्लेयर संजीव मुंड़भर और बीजी रुड़की कबड्डी कोच उपेंद्र ब्रह्मपुर ने बताया कि वीवो प्रो कबड्डी सीजन-8 के लिए मुंबई ताज होटल में कबड्डी खिलाड़ियों की अपनी-अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों को बोली लगाई गई थी। जिसमें जनपद के गांव बसेड़ा के युवा कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को जयपुर पिंक पैंथर ने 96 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम के लिए खरीद लिया है। वही बोली के दौरान यूपी योद्धा ने प्रदीप नरवाल को 1.65 करोड़ में, तेलगू टाइटन ने सिद्धार्थ देसाई को 1.20 करोड़ में खरीदा है।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के कबड्डी फेडरेशन के जिला सचिव के सोरम कबड्डी क्लब के कोच रामपाल सिंह, राजीव प्रधान, धर्मेंद्र बसेड़ा, शमशाद बरला, ओमबीर धीराहेड़ी, अभिषेक, नरेंद्र काकड़ा, मोहित राठी भोकरहेड़ी आदि ने अर्जुन देशवाल के चयन पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed