{"_id":"64dcc0666392238eaa00f6a8","slug":"arjun-khushi-and-satyam-became-the-winners-in-the-cross-country-race-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-5594-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अर्जुन, खुशी और सत्यम बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अर्जुन, खुशी और सत्यम बने विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्राॅस कंट्री दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में अर्जुन, खुशी और सत्यम अव्वल रहे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोज पुंडीर, कुशल पाल, पवन कुमार, रोशन लाल, रोहित कैशले ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि पांच किमी की ओपन दौड़ के पुरुष वर्ग में अर्जुन प्रथम, शुभम द्वितीय, अंकुर तृतीय और आशुतोष सांत्वना ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
महिला वर्ग की तीन किमी की दौड़ में खुशी प्रथम, प्रीति द्वितीय, निकिता तृतीय और प्रिंसी ने सांत्वना पुरस्कार जीता। दो किमी जूनियर बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, सागर द्वितीय, लक्ष्य तृतीय और हेमंत ने सांत्वना पुरस्कार जीता। खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, मनोज पुंडीर, गजेंद्र राणा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रामीण टीम विजयी
मुजफ्फरनगर। नुमाइश ग्राउंड में जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ग्रामीण और शहर की दो टीमों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीण टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी हासिल की। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया भी मौजूद रहे।