फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Area chief inspected Saraswati Shishu Mandir

सरस्वती शिशु मंदिर का क्षेत्र प्रमुख ने किया निरीक्षण

Thu, 04 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Area chief inspected Saraswati Shishu Mandir
क्षेत्र प्रमुख ने किया सरस्वती शिशु मंदिर का निरीक्षण
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग। आरएसएस के क्षेत्र प्रमुख यशपाल सिंह ने चंदेना कोली गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यालयों की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।

बुधवार को चंदेना कोली गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचे क्षेत्र प्रमुख यशपाल सिंह ने विद्यालय में कक्षा कक्ष, कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही छात्र छात्राओं की संख्या और उनकी उपस्थिति आदि को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों का उद्देश्य ऐसे भैया बहनों का निर्माण करना है, जिनका उद्देश्य राष्ट्रहित हो और बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर अपने माता-पिता की सेवा करने के साथ-साथ राष्ट्र की भी सेवा करें। क्षेत्र प्रमुख यशपाल सिंह ने स्थानीय निवासियों से अपने बच्चों को शिशु विद्या मंदिर की शिक्षा दिलाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार कर सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनाकर उनके भविष्य को सुदृढ़ करता है। इसमें प्रधानाचार्य मनोज आचार्य, राजकुमार, निष्कर्ष, रीना कुमारी, आरती, वैशाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed