फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Archer Jyoti selected in Para Olympics

तीरंदाज ज्योति का पैरा ओलंपिक में चयन

Fri, 16 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Archer Jyoti selected in Para Olympics
तीरंदाज ज्योति का पैरा ओलंपिक में चयन
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गोयला की बेटी अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान का टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक में चयन होने से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला की अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान के कोच कुलदीप वैदवान ने बताया कि टोक्यो में आयोजित पैरा ओलंपिक के लिए ज्योति का चयन उसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन व वर्ल्ड रैंकिंग को देखते हुए किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्योति ने राष्ट्रीय स्तर पर 18 स्वर्ण पदक जीतने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा वर्ष 2017 व 2019 में दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ष 2014 व 2018 में एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुकी है।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि पांच जुलाई से यूरोप के देश चेक रिपब्लिक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था, किंतु कोरोना संक्रमण के चलते वह प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकी। वर्तमान में वह सोनीपत में ओलंपिक में पदक हासिल करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। ज्योति को प्रदेश सरकार रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। वहीं जनपद की डीएम सेल्वा कुमारी जे ने चार लाख रुपये का धनुष देकर उसका उत्साहवर्धन किया था। गांव की इस होनहार खिलाड़ी का ओलंपिक में चयन होने गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed