फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Archaic Student Conference at Gyanasthali Public School

पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव सांझा किए

Sun, 19 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Archaic Student Conference at Gyanasthali Public School
मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक में शामिल पुरातन छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए
विज्ञापन

मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में भूतपूर्व छात्र एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक बीपी सिंह, प्रबंधिका उर्मिला सिंह व प्रधानाचार्य डीके धीमान ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। ज्ञानस्थली में आए भूतपूर्व शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह समाज के पतन की गति को रोके। भूतपूर्व छात्र व शिक्षक मिलकर अपने अनुभवों और गतिविधियों के समन्वय से शिक्षा और विद्यार्थियोें के विकास के नए मानक स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिमाद्री, सुहानी कांबोज, मनस्वी धीमान, सृष्टि चौधरी, अंशिता अरोरा, सार्थक और उनके साथियों ने ’आए हैं हम स्वागत करने, व पुनर्मिलन नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा सम्पूर्ण वातावरण को भव्य व अनोखा बना दिया। शैक्षिक स्तर पर उच्चतम प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं रोहमा खान, लव माहेश्वरी, ईशा छाबड़ा, आयशा, शुऐब सैफी व अंशिता अरोड़ा को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन ईशा छाबड़ा आयशा व राजशेखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed