फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AQI 305, Muzaffarnagar's air worst in NCR

एक्यूआई 305, एनसीआर में मुजफ्फरनगर की हवा सबसे खराब

Fri, 22 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
AQI 305, Muzaffarnagar's air worst in NCR
मुजफ्फरनगर। एनसीआर के शहरों की हवा फिर खराब होने लगी है। बृहस्पतिवार को सबसे प्रदूषित शहरों में मुजफ्फरनगर पहले और मेरठ दूसरे नंबर पर रहा। जिले का एक्यूआई 305 रहा।
विज्ञापन

इस सीजन में यह पहली बार है जब मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 300 के पार पहुंचा है। सेहत के नजरिए से यह इमरजेंसी की श्रेणी में आता है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। बृहस्पतिवार को जिले की हवा की सेहत खराब रही। सांस और आंखें की बीमारियां बढ़ने का खतरा है। इसके अलावा त्वचा संबंधी रोग भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

सांस के रोगियों की बढ़ेगी मुश्किल
हवा की सेहत खराब होने के कारण सांस और अस्थमा के रोगियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। फिजिशयन डॉ. रविंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे समय में सांस के रोगियों को घर से बाहर कम से कम निकलना चाहिए। किसी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग जरूर करें
डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी स्थिति में मास्क का प्रयोग जरूरी है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के अलावा मास्क खराब हवा से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।

यह है खराब हवा की वजह
जिले में चल रहे निर्माण कार्य, ईंट भट्टे और सडक़ों पर दौड़ रहे वाहनों से प्रदूषण फैल रहा है। इससे हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed