फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appeal to adopt Student Police Cadet program

स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम को अपनाने की अपील

Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Appeal to adopt Student Police Cadet program
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत एक गोष्ठी आयोजित हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने जिले भर के विद्यालयों से आए शिक्षकों से इस कार्यक्रम को अपनाने और थानाध्यक्षों को सहयोग करने की अपील की। साथ ही इनडोर और आउटडोर कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पीटी, योग, परेड आदि गतिविधियां कराने के भी निर्देश दिए। डीआईओएस ने बताया कि फिलहाल यह कार्यक्रम 46 विद्यालयों में संचालित है। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों का भ्रमण कर बच्चों का मार्गदर्शन करें। इस दौरान एसपीसी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ अनुराधा, कर्नल राजीव चौहान, कर्नल नरेंद्र सिंह, सीओ क्राइम हेमंत कुमार, एनसीसी इंस्ट्रक्टर नितिन राठी, प्रमोद कुमार, सरफराज आलम, अनीता चौधरी, अवधेश कुमार, नरेश कुमार, आशीष द्विवेदी, रामवीर सिंह समेत 21 थानों के सब इंस्पेक्टर, 46 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed