फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appeal for cooperation for peace in the country

चातुर्मास में रखे कलशों का निष्ठापन समारोह हुआ

Sun, 07 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Appeal for cooperation for peace in the country
नई मंडी के जैन मिलन विहार में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल श्रद्घालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देश में शांति के लिए सहयोग की अपील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज और चंद्र सागर महाराज का चातुर्मास में रखे गए कलशों का निष्ठापन समारोह जैन मिलन विहार में संपन्न हुआ। संतों ने देश में शांति के लिए लोगों से परस्पर सहयोग की अपील की।

सर्वप्रथम धर्म ध्वजारोहण मंदिर के अध्यक्ष संजय कुमार जैन ने किया। पार्श्वनाथ भगवान के चित्र का अनावरण मुकेश जैन, प्रमोद जैन, उर्वश जैन ने किया। दीप प्रज्वलन अश्विनी जैन, ध्रुव जैन व प्राग जैन ने किया। मुनि प्रणम्य सागर महाराज का पाद प्राक्षलन राकेश जैन, अमित जैन ने तथा मुनि चंद्र सागर महाराज का पादप्राक्षलन प्रवीण जैन, राजेश जैन ने किया। शीला जैन, राजेश जैन, अमित जैन व नरेश कुमार, अनुज जैन ने शास्त्र भेंट किए। मुख्य कलश प्रवीण जैन, राजेश जैन को और मुकेश जैन परिवार को मिला। नरेश जैन, संजय जैन, पारस परिवार, अरुण जैन, राजेश जैन, हंस कुमार, अनिल कुमार, अजय जैन आदि को 23 कलश तीर्थंकर का वितरण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रमेश खुराना, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। चातुर्मास कमेटी के मुख्य संयोजक राजेश जैन, संयोजक राजकुमार जैन, प्रवीण जैन, मनोज कुमार जैन, अमित जैन ने अतिथियों को शाल भेंट कर स्वागत किया।

नई मंडी के जैन मिलन विहार में हुए धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचन करते प्रणम्य सागर महाराज।

नई मंडी के जैन मिलन विहार में हुए धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचन करते प्रणम्य सागर महाराज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed