फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anuj murder case revealed

एकतरफा इश्क की जिद ने करा अनुज पा स्त्रत्ल

Mon, 09 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anuj murder case revealed
पुलिस लाइन में हत्यारोपी की जानकारी देते एसपी सिटी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एकतरफा इश्क की जिद ने कराया अनुज की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव निवासी युवती को पाने की खातिर सनकी आशिक ने गांव अटाली निवासी अनुज की हत्या कर उसके शव को भी जेसीबी से गड्ढा खोदकर 15 फुट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। एकतरफा इश्क में हत्यारोपी इतना जुनूनी हो गया कि अनुज से खुद की रिश्तेदारी का भी गला घोंटने से उसने गुरेज नहीं किया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अनुज पुत्र फूलकुमार दो दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन

सात दिसंबर को तितावी पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करते हुए सर्विलांस के माध्यम से शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सौरभ ने बताया कि अनुज का प्रेम प्रसंग अपनी बड़ी बहन की रिश्तेदार की युवती से चल रहा था। उसी युवती से सौरभ भी प्यार करता था, लेकिन युवती अनुज को चाहती थी। उक्त युवती का प्यार हासिल करने के लिए सौरभ जुनूनी हो गया और साजिश रचकर अनुज को दो दिसंबर को फोन कर उसे हरिद्वार के रोशनाबाद से रामपुर तिराहा पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी चलाने का काम करने वाले सौरभ ने अनुज को पहले तो शराब पिलाई और फिर उसे देवबंद के गांव रणखंडी के पास रेलवे ट्रैक के पास ले गया। वहां आरोपी ने अनुज की हत्या कर शव को पहले से जेसीबी से खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। इंस्पेक्टर गुरुबचन सिंह ने सोमवार देर रात हत्यारोपी सौरभ से ही गड्ढे को खुदवाकर अनुज का शव बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपी की जेसीबी मशीन के साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है।

रिश्ते का भी नहीं रखा मान
मुजफ्फरनगर। हत्यारोपी सौरभ युवती से इश्क में इतना जुनूनी हो चुका था कि उसे पाने के लिए उसने अनुज से अपनी रिश्तेदारी का भी गला घोंटने से गुरेज नहीं किया। सौरभ ने बताया कि अनुज उसके मामा की ससुराल पक्ष से था, जिसके नाते दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन जब उसे युवती व अनुज के इश्क का पता चला तो उसने अनुज की हत्या की ही साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed