फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anuj massacre: four shots fired at drug dealer

अनुज हत्याकांड : दवा विक्रेता को मारी गईं चार गोलियां

Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anuj massacre: four shots fired at drug dealer
मुजफ्फरनगर : मोरना से शुकतीर्थ श्मशान घाट पर दवा विक्रेता के शव को ले जाते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मेन बाजार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले अनुज कर्णवाल की हत्या करने वाले आरोपी पूरी तैयारियों के साथ आए थे। हत्या से पूर्व आरोपियों से अनुज की हाथापाई भी हुई थी। शव के पोस्टमार्टम में चार गोलियां मिलीं हैं, जिनमें से तीन सिर और एक पेट में मारी गई थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पहले हत्यारोपी अनुज के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे, जहां उनकी किसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी और हाथापाई हुई। इसके बाद दुकान पर ही अनुज को एक गोली मारी गई, जो संभवत: उनके पेट में लगी। इसके बाद वे जान बचाने के लिए घायलावस्था में घर तक पहुंचे, लेकिन दरवाजे से अंदर घुसते ही उनके सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी गोलियां सटाकर मारे जाने की पुष्टि हुई है। जो गोलियां पोस्टमार्टम में शव से बरामद हुईं हैं, वे चारों .32 बोर के पिस्टल की बताई जा रहीं हैं, जबकि मेन बाजार में हवाई फायरिंग के दौरान मिले खोखे 315 बोर तमंचे के पाए गए थे। इससे साफ है कि हत्यारोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे और हत्या करना ही उनका मकसद था।
विज्ञापन

‘हत्या गंभीर अपराध, पुलिस को करना होगा सही काम’
मोरना। दवा विक्रेता अनुज की दुस्साहसिक हत्या के बाद शुक्रवार को राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को बहुत जल्द न्याय दिलाने और शासन से आर्थिक मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने हत्या को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि व्यापारी की इस तरह से हत्या गंभीर अपराध है। यह हत्या कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को सही काम करना ही होगा। जो अफसर सही काम करेगा, वही जनपद में रहेगा। वहीं, भाकियू नेता अमित राठी, डॉ वीरेंद्र, डॉ वीरपाल सहरावत, डायरेक्टर सुरेशवीर और सर्वेंद्र राठी समेत अन्य लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed