फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anti-coronavirus vaccine administered to 5294 teenagers

5294 किशोरों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccine administered to 5294 teenagers
मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल में किशोर टीकाकरण का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
5294 किशोरों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण जारी है। विभिन्न केंद्रों पर 5294 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुधवार को 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के टीकाकरण में तेजी आई। 5294 किशोरों और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5483 लोगों को प्रथम और 9984 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 20761 लोगों का टीकाकरण किया गया। शहर के चार स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्कूल का आईडी लाना अनिवार्य किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया विभाग शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों का सहयोग ले रहा है।
उधर, खतौली के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची टीम ने 120 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई। मौके पर प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल, संतलेश, समर और उषा, चिराग सिंघल, सोनिया सिंघल, सचिन, साक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सबके सहयोग से कोरोना को देंगे मात : सीएमओ
सीएमओ ने कहा कि किशोरों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है, अभिभावक पूरी जिम्मेदारी के साथ किशोरों का टीकाकरण करवाएं, सभी के सहयोग से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। केंद्रों पर पहुंचे किशोरों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी दिख रही है। अधिकतर किशोरों में जोश है और वह टीकाकरण के लिए अपने हमउम्र दोस्तों के साथ बूथ पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदेन स्कूल में लगा वैक्सीनेशन कैंप
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। स्कूल में 300 किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रात:10 बजे से छात्र-छात्राएं टीकाकरण के लिए स्कूल में पहुंचे। मौके पर प्रबंधक विश्व रतन, प्रधानाचार्या धारा रतन, निशांत जैन, रोहित तायल एवं कौशल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed