फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Announcement of organizing Panchayat in Tehsil

तहसील में पंचायत के आयोजन की घोषणा

Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Announcement of organizing Panchayat in Tehsil
वैल्ली गांव में भाकियू की मिटिंग में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तहसील में पंचायत के आयोजन की घोषणा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। वैल्ली गांव में आयोजित भाकियू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। गत वर्ष का किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान तथा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विचार विर्मश हुआ। सर्वसम्मति से 10 जनवरी को तहसील में पंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया।

तहसील क्षेत्र के गांव वैल्ली में बृहस्पतिवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पवांर के आवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। गत वर्ष के किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान लेकर सभी वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी विचार व्यक्त किए। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार सबसे अधिक बढ़ा है। पहली सरकारों के मुकाबले भाजपा की सरकार में रिश्वत के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। बैठक में सर्वसम्मति से 10 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर पंचायत के आयोजन की घोषणा की गई। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया कि पंचायत में मुख्य मुद्दा गत वर्ष का किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान तथा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार रहेगा। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पवांर, नीरज, नीटू, विपिन बालियान, संदीप, सुधीर, विदुर, कुलदीप, परवेंद्र व चरणसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed