फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ankit would have been alive today if the police had followed the law: Pankaj Malik

पुलिस कानून का पालन करती तो आज जिंदा होता अंकित : पंकज मलिक

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ankit would have been alive today if the police had followed the law: Pankaj Malik
विधायक पंकज मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने विधानसभा में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। विधायक ने कहा कि अगर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट का पालन किया होता तो बुढ़ाना से जेल ले जाया जा रहा सिसौली का अंकित आज जिंदा होता। पुलिस नियमों की अनदेखी कर उसे बाइक पर बैठाकर ले जा रही थी और रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन

सपा विधायक ने कहा कि आवारा गोवंशीय पशु किसानों के लिए समस्या बन गए हैं। सरकार का कोई ध्यान नहीं है। विधायक ने कहा कि जिले में सुजडू और बघरा आबादी क्षेत्र में बड़े हैं। दोनों को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना चाहिए। दोनों गांव मानक पूरे कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना जिले में होनी चाहिए। रात के तीन बजे लोगों के घरों में जाकर बिजली विभाग की टीम छापा मार रही है, यह कौन सा कानून है। लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार जवाब दे कि 14 दिन में भुगतान के नियम का पालन नहीं करने वाले कितने मिल मालिकों को जेल भेजा। बजाज ग्रुप ने किसानों का भुगतान नहीं किया तो सरकार ने क्या कार्रवाई की। शामली मिल में किसानों को परेशान किया जा रहा है। आंदोलन के समय किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाए आतंकवादी कहा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed