{"_id":"63a49ebeb7186220851ce9d3","slug":"anil-president-in-civil-bar-bijendra-became-general-secretary-muzaffarnagar-news-mrt6188820165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिविल बार में अनिल अध्यक्ष, बिजेंद्र महासचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिविल बार में अनिल अध्यक्ष, बिजेंद्र महासचिव बने
विज्ञापन
सिविल बार एसोशिएसन के चुनाव में विजयी चिन्ह बनाते अध्यक्ष अनिल दीक्षित व अधिवक्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- परिणाम के बाद विजयी अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए।देर शाम तक गिनती चली। अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित और महासचिव बिजेंद्र मलिक चुने गए हैं। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी मनाई।
मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी, एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी गुप्ता, चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी, विजेंद्र प्रताप ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित को 161 और सतेंद्र कुमार को 149 वोट मिले। दीक्षित को 12 वोट से विजय मिली। उपाध्यक्ष पद पर अखिल अग्रवाल और संजीव त्यागी के बीच मुकाबला हुआ। संजीव त्यागी ने 165 और अखिल ने 139 मत प्राप्त किए। त्यागी ने 26 वोट से जीत हासिल की।
महासचिव पद पर बिजेंद्र मलिक और हरिओम गोयल के बीच मुकाबला रहा। बिजेंद्र मलिक ने 173 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। गोयल को 137 मत ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अन्नू कुच्छल एवं उपेंद्र कुमार गर्ग के बीच मुकाबला रहा। कुच्छल को 156 और गर्ग को 152 मत मिले। चार वोट से कुच्छल ने जीत हासिल की। सहसचिव प्रशासन पर मुकेश कुमार जौहरी एवं प्रवीर कुमार संगल के बीच मुकाबला हुआ। एक वोट से जौहरी ने जीत हासिल की। जौहरी को 154 और संगल को 153 मत मिले। सहसचिव पुस्तकालय पर निपुण जैन को 159 एवं शिवानी सचदेवा को 148 मत मिले। 11 मतो से जैन ने जीत हासिल की। वरिष्ठ सदस्य के लिए अनिता रानी, अरविंद गुप्ता, जय कुमार पंवार, कुलदीप सिंह, सतेंद्र कुमार, सोहनलाल चुने गए। कनिष्ठ सदस्य के लिए अभिनीत त्यागी, अदिती अग्रवाल, अन्नु रानी, मनोज गौड़, निशा सैनी, रेखा चुनी गई।
विज्ञापन
----------
अध्यक्ष पद मत
अनिल दीक्षित: 161
सतेंद्र कुमार: 149
उपाध्यक्ष पद
अखिल अग्रवाल: 139
संजीव त्यागी: 165
महासचिव पद
बिजेंद्र मलिक: 173
हरिओम गोयल: 137