फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   anil dujana bail application rejected named in murder of fertilizer trader rajiv tyagi

Muzaffarnagar News: कुख्यात अनिल दुजाना की जमानत अर्जी खारिज, खाद व्यापारी राजीव त्यागी की हत्या में है नामजद

Fri, 27 May 2022 07:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 May 2022 07:27 PM IST
सार

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र ने बताया कि खाद कारोबारी राजीव की पुलिस सुरक्षा में हत्या की गई थी। मृतक अपने भाई संजीव त्यागी की हत्या में गवाह था।

विज्ञापन
anil dujana bail application rejected named in murder of fertilizer trader rajiv tyagi
anil dujana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपार के खाद व्यापारी राजीव त्यागी की हत्या में नामजद कुख्यात अनिल दुजाना की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-13 शक्ति सिंह की अदालत में बचाव पक्ष ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र ने बताया कि खाद कारोबारी राजीव की पुलिस सुरक्षा में हत्या की गई थी। मृतक अपने भाई संजीव त्यागी की हत्या में गवाह था। पुलिस की जांच में   गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुजाना निवासी कुख्यात अनिल दुजाना का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी अनिल इन दिनों नई दिल्ली की मंडौली जिला जेल में बंद है। बचाव पक्ष की ओर से  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-13  में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे अदालत न खारिज कर दिया। अदालत ने आरोपी के खिलाफ 11 बार गैर जमानती वारंट जारी किए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। मुकदमे की विचरण में देरी हुई। 
विज्ञापन


दुजाना को दिल्ली पुलिस ने भेजा था जेल
जमानत पर चल रहे अनिल दुजाना को पांच जनवरी 2022 को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे पहले वह खाद कारोबारी की हत्या में जमानत पर था। छपार के मामले में नामजद होने के बाद कुख्यात ने एक के बाद एक अपराध किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed