फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry women protested because the transformer was not changed

फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज महिलाओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angry women protested because the transformer was not changed
देवबंद में एसडीएम कार्यालय पर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करती ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज - फोटो : DEVBAND
फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। फुंका ट्रांसफार्मर आठ दिन बाद भी नहीं बदले जाने से नाराज शशि नगर व चकरमबाड़ी की महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम से ट्रांसफार्मर को बदलवाने की गुहार लगाई।

शशिनगर व चकरमबाड़ी की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने बताया कि लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने 250 केवी का ट्रांसफार्मर शीघ्र रखे जाने के संबंध में एक्सईएन को पत्र लिखा था। परंतु आज तक भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। जिसके चलते भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। बच्चे और महिलाएं भी बीमार होने लगे हैं। उन्होंने एसडीएम से ट्रांसफार्मर शीघ्र रखवाने की मांग की। एसडीएम दीपक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिलाया। इस मौके पर सविता, मंजू, ललिता, मीनाक्षी, मोनिका, सपना, प्रिया, पूजा, रजनेश, आरती, राखी, सुनिता, संजो और पार्वती आदि महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed