फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry sugarcane farmers protest

देवबंद में गन्ना क्रय केंद्र कटने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry sugarcane farmers protest
देवबंद में प्रदर्शन करते गन्ना क्रय केंद्र कटने से नाराज किसान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। गन्ना विभाग द्वारा सीदपुरा व तलहेड़ी रेल गन्ना क्रय केंद्र दूसरी चीनी मिलों को आंवटित किए जाने से किसानों में भारी रोष है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को उक्त क्रय केंद्रों के किसानों ने प्रदर्शन कर त्रिवेणी चीनी मिल से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

तलहेड़ी क्रय केंद्र पर गन्ना डालने वाले किसान अनिल कुमार, सुशील, जगपाल सिंह, सोमपाल व सीदपुरा क्रय केंद्र पर गन्ना डालने वाले किसान प्रीतम, मनोज, संजीव, रवि कुमार व अश्वनी आदि का कहना है कि उनके क्रय केंद्र त्रिवेणी चीनी मिल से जुड़े थे। इस बार गन्ना विभाग द्वारा दोनों क्रय केंद्रों को दूसरी चीनी मिलों को आवंटित कर दिया गया। इससे उन्हें गन्ना मूल्य भुगतान समय से नहीं मिल रहा है। साथ ही गन्ना पर्ची समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्रिवेणी मिल से क्रय केंद्र जुडे़ होने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। किसानों ने कहा कि चुनावी वर्ष होने के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। चेतावनी दी जब तक उनके क्रय केंद्रों को पुन: त्रिवेणी चीनी मिल को आवंटित नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी किसानों में तनु, जग्गा, अमरनाथ, लक्ष्मीचंद, प्रवीण, प्रमिल, सुदेश, देशराज, टेकचंद, सत्यवीर, धीर सिंह, इसम सिंह, सुरेंद्र, जितेंद्र, नरेंद्र, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed