फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry BKU workers got toll free after catching the car

कार पकड़ने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया टोल फ्री

Tue, 07 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Angry BKU workers got toll free after catching the car
कार पकड़ने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया टोल फ्री
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर पुरकाजी थाना पुलिस पर कार्यकर्ता की कार पकड़ने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने छपार टोल प्लाजा पहुंचकर टोल फ्री करा दिया। पुरकाजी पुलिस पर कार छोड़ने के एवज में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया गया। बाद में एसडीएम सदर के हस्तक्षेप पर टोल सुचारु कराया गया।

जनपद बागपत निवासी भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाकियू नेता मांगेराम त्यागी को कॉल कर बताया कि पुरकाजी पुलिस ने उनकी कार रोककर गाड़ी के कागजात छीन लिए हैं। आरोप लगाया कि पुरकाजी पुलिस द्वारा कार छोड़ने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। इस पर मांगेराम त्यागी ने समर्थकों के साथ छपार स्थित टोल प्लाजा पहुंचकर वहां वाहनों को बिना टोल वसूले निकलवाना शुरू कर दिया। सूचना पर छपार पुलिस मौके पर पहुंची और टोल चालू कराने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी छोड़े जाने तक भाकियू ने इससे इंकार कर दिया। बाद में एसडीएम सदर दीपक कुमार के हस्तक्षेप पर पुरकाजी पुलिस द्वारा भाकियू कार्यकर्ताओं की कार छोड़ने पर भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर ओमपाल त्यागी, बबलू त्यागी, शीशपाल, काला, अमित, मोनु प्रधान, मुकीम, फरमान, आकाश और विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed