{"_id":"68c86a1675e5b784b804123d","slug":"anger-over-salary-stoppage-will-boycott-work-from-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-154278-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वेतन रुकने पर नाराजगी, आज से करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वेतन रुकने पर नाराजगी, आज से करेंगे कार्य बहिष्कार
Tue, 16 Sep 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है। पालिका के 10 कर्मचारियों का रुका वेतन बहाल न किये जाने से नाराज संगठन पदाधिकारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और ऑडिट टीम की शिकायतों के आधार पर ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने एई निर्माण नेपाल सिंह और कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव एवं 10 अन्य कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी थी। जिसको लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को भी वेतन बहाली का कोई आश्वासन नहीं मिला। जिसके चलते मंगलवार से कार्य बहिष्कार करते हुए नगर पालिका प्रांगण में धरना प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारी अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
अक्सर उनका वेतन रोक दिया जाता है। वेतन रोके जाने पर उन्हें मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।