फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger erupted over lack of care for a sick cow in the cowshed

गोशाला में बीमार गाय को कौवें नोचते मिले

Sun, 13 Dec 2020 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over lack of care for a sick cow in the cowshed
दीवार फांदकर गोशाला में पहुंचे ग्रामीण, बीमार गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोशाला में बीमार गाय की देखभाल नहीं होने पर गुस्सा फूटा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फतेहपुर खेड़ी गांव की गोशाला में बीमार गाय की देखभाल नहीं होने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गोशाला के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने पर सभी ग्रामीण दीवार फांदकर उसके अंदर पहुंच गए। गोशाला में बीमार पड़ी गाय की हालत देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप है कि गोशाला के इंचार्ज ने अपनी किसी भी जिम्मेदारी से मना किया। ग्राम प्रधान व भाकियू नेताओं ने अधिकारियों से संपर्क किया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी अधिकारी ने उनका फोन रिसीव नही किया।
तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर खेड़ी में प्रशासन द्वारा कांजी हाऊस, पशु आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है। पशु आश्रय स्थल के मुख्य द्वार पर कई दिन से ताला लगा देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। आश्रय स्थल का इंचार्ज जितेंद्र कुमार भी वहां पर नहीं मिले। ग्रामीणों ने दीवार के ऊपर से झांककर देखा तो गोशाला के अंदर गाय बीमार हालत में पड़ी हुई थी। बीमार हालत में गाय को कौवें नोच रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान चरण सिंह व भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण दीवार फांदकर सभी लोग गोशाला में पहुंच गए। ग्रामीणों ने कौवें उड़ाकर गाय को टीन शेड के नीचे पहुंचाया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम प्रधान ने गोशाला के इंचार्ज जितेंद्र से फोन पर संपर्क करते हुए गाय की हालत बताई। ग्राम प्रधान ने बताया कि गोशाला के इंचार्ज ने अपनी किसी भी जिम्मेदारी से मना किया। ग्राम प्रधान और भाकियू नेता ने अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि किसी भी अधिकारी ने उनका फोन रिसीव नही किया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की जाएगी। इस मौके पर संजीव पंवार, रणवीर सिंह, चरण सिंह, प्रवीण कुमार, राजाराम व जयपाल आदि मौजूद रहे। बीमार गाय के बारेे में उन्हें सूचना मिली है। वर्तमान में में छुट्टी पर चल रहा हूं। घटना से एसडीएम तथा पशु चिकित्साधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बीमार गाय को देखने के लिए पशु चिकित्साधिकारी गए थे। बीमार गाय का इलाज करवाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed