फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger among Hindu organizations due to conversion

छपार में धर्मांतरण का मामला, हिंदू संगठनों में आक्रोश

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anger among Hindu organizations due to conversion
धर्मांतरण के मामले से हिंदू संगठनों में आक्रोश
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रलोभन देकर युवक का धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। युवक ने थाने में तहरीर देकर फिर से हिंदू धर्म में वापसी कराए जाने और धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा भी किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बृहस्पतिवार रात थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह देशी जड़ी-बूटियों से इलाज करने का काम करता है। नौ दिसंबर 2019 को उसने गांव खुड्डा में जड़ी-बूटियों की दुकान खोली थी। इसी दौरान गांव खोजा नंगला निवासी दूसरे वर्ग के दो युवक दवाई खरीदने के लिए आने लगे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे एक महिला से मिलाकर कहा कि वह भी पहले हिंदू थी, जिसका धर्मांतरण कराकर एक आरोपी ने उससे निकाह कर लिया है। 12 अप्रैल 2021 को दोनों आरोपी एक लड़की व दो लड़कों को लेकर दुकान पर आए और उसका धर्मांतरण कराकर नाम भी परिवर्तित कर दिया। पीड़ित के अनुसार, उसके इस कदम से परिवार भी उससे दूर हो गया है।
विज्ञापन

उधर, मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नरेंद्र पंवार, अंजेश गुर्जर, अखिलेश पुरी, वीरेंद्र त्यागी, सचिन बालियान, दीपक कुमार, अनुज कश्यप व दीपक पाल आदि रात में ही छपार थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से मिलकर घटना को लेकर नाराजगी जताई। सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि एक युवक ने कुछ लोगों पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed