फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anand's fears, home of Nanda, Jai Kanhaiya Lal

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Wed, 12 Aug 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anand's fears, home of Nanda, Jai Kanhaiya Lal
नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर रंगबिरंगी लाईटों से जगमगाता गणपतिधाम मंदिर व बासुरी बजाता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुधवार को श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शहर के गोलोक धाम, वैष्णो देवी मंदिर, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, संकीर्तन भवन, श्रीबालाजी धाम, श्रीगणेश धाम और नदी रोड स्थित आत्मबोध योग आश्रम मंदिर भव्य तरीके से सजाए गए, लेकिन हर साल लगने वाली भव्य झांकियों की कमी बेहद अखरती रही। कोविड-19 के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। जो श्रद्धालुगण मंदिरों में पहुंचे, उन्हें प्रवेश देकर दूर से ही दर्शन करा गए। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की की बधाई गीत गाई गई।
श्रद्धालुओं के चेहरों पर मास्क भी लगे नजर आए। मंदिरों में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी, जिसके लिए हर मंदिर के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं, छोटे बच्चों ने कोविड-19 से बेखबर रहकर पूरे उल्लास के साथ श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव में अलग तरह से भागीदारी की। बच्चों ने अपने घरों के बाहर और गली-मोहल्लों में हर बार की तरह मेज, चबूतरे आदि पर छोटी झांकियां सजाईं, जिसमें खिलौने, निंबोली, रंगीन चॉक, रूई आदि का इस्तेमाल किया गया। वहीं, छोटे बच्चों ने श्रीराधा-कृष्ण का बालरूप धारण कर परिजनों को आनंदित किया। बालाजी चौक, संकीर्तन मंदिर, मां वैष्णोदेवी मंदिर आदि रंगीन रोशनी से सजाए गए थे। घरों में मिष्ठान बनाया गया। देहात में यह पर्व परंपरागत ढंग से बनाया गया।
विज्ञापन

- गांधी कॉलोनी स्थित गोलोक धाम को भव्य तरीके से रंगीन झालरें लगाकर सजाया गया था। हर साल लगने वाली भव्य झांकियां इस बार नदारद थीं। श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी कमी रही। जो श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे, उन्हें दूर से ही दर्शन कराकर कराया जा रहा था। ठाकुर जी का झूला भी नहीं झूलाया गया। राधा-कृष्ण की मूर्ति से दूरी बना कर भक्तों को दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो मंदिर में हर साल दर्शन व झांकियों के लिए लगने वाली लंबी कतारें इस बार नदारद रहीं। मंदिर के बाहर एक दो खेल-खिलौने वाले तो मौजूद रहे, लेकिन बच्चों की संख्या कम रहने से उनके चेहरों पर मायूसी छलक रही थी।
श्रीबालाजी धाम व श्रीगणेश धाम में हर वर्ष सबसे अधिक झांकियां सजाईं जाती थीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे। इस बार झांकियां नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई। श्रद्धालु मंदिर तो आ रहे थे, लेकिन उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए दर्शन किए गए।

- नदी रोड स्थित आत्मबोध योग आश्रम मंदिर में शहर क्षेत्र से सबसे अधिक श्रद्धालुगण दर्शन करने पहुंचते थे। इस बार मंदिर को तो भव्य तरीके से सजाया गया था, लेकिन हर बार नजर आने वाली भीड़ नहीं थी। न तो पार्किंग कहीं नजर आई और न ही श्रद्धालुओं की कतारें। मंदिर में पुजारी श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान करते नजर आए।

नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गोलोकधाम मंदिर में राधाकृष्ण की मूर्तियों के साथ परिक्रमा

नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गोलोकधाम मंदिर में राधाकृष्ण की मूर्तियों के साथ परिक्रमा - फोटो : MUZAFFARNAGAR

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्वक पर गणपति धाम मंदिर में पूजा अर्चना करते जिला चिकित्सालय के पूर्व सीए

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्वक पर गणपति धाम मंदिर में पूजा अर्चना करते जिला चिकित्सालय के पूर्व सीए- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर लडडू गोपाल को झूला झूलाते श्रद्वालु।

नई मंडी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर लडडू गोपाल को झूला झूलाते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के गणपतिधाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सजी भगवान गणेश की मूर्ति।

नगर के गणपतिधाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सजी भगवान गणेश की मूर्ति।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed