फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anam in 12th and Aditya became topper in 10th

12वीं में अनम और 10वीं में आदित्य टॉपर बने

Sun, 25 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anam in 12th and Aditya became topper in 10th
खतौली में इण्टर में टॉप अनम मिर्जा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
12वीं में अनम और 10वीं में आदित्य टॉपर बने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। आईसीएसई का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। सेंट थॉमस स्कूल में 12वीं में छात्रा अनम मिर्जा और 10वीं में आदित्य उपाध्याय अपनी कक्षाओं में टॉपर रहे। रिजल्ट आने के बाद टॉपर रहे छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। उन्हें बधाई संदेश मोबाइल के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। 12वीं में प्रथम और द्वितीय आने वाली दोनों छात्राएं चिकित्सक बनकर जनता की सेवा करना चहाती है।
खतौली में जीटी रोड पर स्थित आईसीएसई के सेंट थामस स्कूल आईसीएसई के कक्षा 12वीं में अनम मिर्जा 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर बनीं। अनम मिर्जा का कहना है कि उनकी इस परीक्षा परिणाम के हकदार उनके माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के अध्यापक भी हैं। वह आगे चलकर कॉर्डोलोजिस्ट बनना चाहती हैं। वहीं द्वितीय स्थान पर 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खनसा सिद्दीकी रही। खनसा सिद्दीकी ने बताया उनकी अच्छी तैयारी थी, यदि परीक्षाएं होतीं तो वह भी प्रथम आ सकती थीं, लेकिन पिछले तीन सालों की कक्षाओं का जो परिणाम रहा, उसके आधार पर अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कामयाबी के पीछे उनके परिवार का सहयोग है। वह भी आगे चलकर न्यूरो सर्जन बनाना चाहतीं हैं। 12वीं में दीपाली चौधरी 96.5 भी द्वितीय स्थान पर रही, जबकि श्रैष्ठ जैन 96.0 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कक्षा 10 में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदित्य उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया, जबकि आव्या और अभय अहलावत ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी जैन ने 98.2 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य उपाध्याय ने प्रथम आने पर खुशी का इजहार करते हुए इसका श्रेय अपने अध्यापकों के साथ-साथ अपने माता-पिता के साथ अन्य परिजनों को भी दिया। प्रधानाचार्य फादर मोसस सीएमआई ने बताया कि 74 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 34 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 29 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 11 बच्चों ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 12वीं में 49 बच्चों ने परीक्षा दी थी।

सेंट थॉमस स्कूल का परीक्षाफल
कक्षा- 10
आदित्य उपाध्याय- 98.6(प्रथम)
आव्या- 98.4(द्वितीय)
अभय अहलावत- 98.4(द्वितीय)
खुशी जैन- 98.2(तृतीय)
श्रीयांषी सैनी-97.8(चतुर्थ)
कक्षा -12
अनम मिर्जा- 97.7 (प्रथम)
खनसा सिद्दीकी- 96.5 (द्वितीय)
दीपाली चौधरी- 96.5 (द्वितीय)
श्रैष्ठ जैन - 96.0 (तृतीय)
अदिति उपाध्याय-95.7 (चतुर्थ)

खतौली में हाईस्कूल द्वितीय अभय अहलावत

खतौली में हाईस्कूल द्वितीय अभय अहलावत- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में हाईस्कूल की छात्रा खुशी।

खतौली में हाईस्कूल की छात्रा खुशी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में इण्टर में द्वितीय खन्सा सिददीकी।

खतौली में इण्टर में द्वितीय खन्सा सिददीकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में इण्टर की छात्रा अदिति उपाध्याय।

खतौली में इण्टर की छात्रा अदिति उपाध्याय।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में हाईस्कूल टॉप आदित्य उपाध्याय

खतौली में हाईस्कूल टॉप आदित्य उपाध्याय- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में हाईस्कूल द्वितीय आव्या

खतौली में हाईस्कूल द्वितीय आव्या- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed