फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   An incident has been registered in two police stations

एक घटना के दर्ज हो गए दो थानों में मुकदमे

Mon, 17 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
An incident has been registered in two police stations
एक घटना के दर्ज हो गए दो थानों में मुकदमे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर 21 मार्च को बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में शहर के दो थानों में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई तो दोहरे मुकदमे का खुलासा हुआ, जिसके बाद अब एक थाने से मुकदमा खत्म करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
शहर के भोपा रोड स्थित पुल पर 21 मार्च को बाइक सवार कुछ युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। बाद में इस घटना का वीडियो बनाकर टिकटॉक पर वायरल कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव की नाराजगी न झेलनी पड़े, इसलिए शहर के नई मंडी कोतवाली और थाना सिविल लाइंस ने फायरिंग की वीडियो वायरल होते ही अपने-अपने यहां इस घटना के अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए। इस घटना के तीन दिन बाद ही लॉकडाउन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर दी गई, जिसके चलते इन मुकदमों की जांच ठंडे बस्ते में पहुंच गई। अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद नई मंडी व सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इन मुकदमों पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की तो एक साथ दोनों थानों में इस घटना का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव को इस मामले की जानकारी दी गई। वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर घटनास्थल का निर्धारण किया गया तो वह नई मंडी कोतवाली का पाया गया। इसके चलते इस मामले की जांच नई मंडी कोतवाली को देते हुए सिविल लाइंस थाने में दर्ज किए गए मुकदमे को खत्म करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ..........
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जल्दबाजी में एक घटना के दो मुकदमे दर्ज हो गए थे, जिनमें से एक को खत्म किया जा रहा है। मामले की जांच नई मंडी थाना पुलिस करेगी, जिसमें जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed