{"_id":"612fc6be8ebc3e5fa07857c2","slug":"amritpal-was-murdered-in-a-love-affair-muzaffarnagar-news-mrt554357656","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंधों में हुई थी अमृतपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम संबंधों में हुई थी अमृतपाल की हत्या
विज्ञापन
रामराज पुलिस की गिरफ्त में अमृतपाल के हत्यारोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम संबंधों में हुई थी अमृतपाल की हत्या
मुजफ्फरनगर, रामराज। गांव देवल निवासी अमृतपाल की हत्या प्रेम संबंधों के चलते की गई थी। थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल निवासी अमृतपाल 25 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। तीन दिन बाद युवक का हाथ कटा शव देवल गंगनहर में मिला था। भाई इंद्रपाल ने युवक की हत्या के आरोप में गांव निवासी देवेंद्र व सतेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार की सुबह दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मुकेश सोलंकी ने बताया कि अमृतपाल की हत्या प्रेम संबंधों के चलते की गई थी। गिरफ्तार देवेंद्र का अमृतपाल के घर आना-जाना था, इसी क्रम में उसके अमृतपाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गए थे। इन्हीं प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने की आशंका में देवेंद्र ने अपने साथी सतेंद्र के साथ मिलकर अमृतपाल की हत्या की साजिश रची थी।
25 अगस्त को दोनों आरोपी अमृतपाल को उसके घर से बुलाकर ले गए, जहां धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने अमृतपाल का शव और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार गंगनहर में फेंक दिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।