फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amrit Sarovar should be built in every village and secretariat should be developed

हर गांव में बनें अमृत सरोवर और विकसित किया जाए सचिवालय

Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar should be built in every village and secretariat should be developed
जिला पंचायत सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि प्रधान अपने-अपने गांव को पंचायत सचिवालय के रूप में विकसित करें। कार्यालय नियमित रूप से क्रियाशील रहे, जिसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, फर्नीचर और अन्य जरूरी सुविधाएं मिले। प्रत्येक गांव में जल संचयन के लिए अमृत सरोवर भी विकसित करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम ने पांच ब्लॉक से आए प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार पंचायत सचिव, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम पंचायत कार्यालय मे उपस्थित रहे। सिटीजन चार्टर के अनुसार आमजन को नकल, जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत मे एक अमृत सरोवर जरूर विकसित होना चाहिए। इसके आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए। वृक्षारोपण करें और वर्षा जल के अलावा किसी भी प्रकार का दूषित जल अमृत सरोवर में नहीं जाने दिया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी की केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। प्रधान अपने स्तर से प्रचार-प्रसार कर लाभार्थी को नजदीकी जनसेवा केन्द्र से इसे कराने के लिए प्रेरित करें। गौशाला के लिए प्रत्येक तहसील में पांच-पांच चारागाह के लिए जमीन की तलाश की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। प्रधानों ने विभिन्न समस्याएं भी उठाई। एसडीएम सदर परमानंद झा, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed