{"_id":"62af69345d7a8d1efe0d1821","slug":"amit-kumar-elected-as-president-and-dinesh-kumar-as-vice-president-muzaffarnagar-news-mrt593570063","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित कुमार अध्यक्ष व दिनेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित कुमार अध्यक्ष व दिनेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना की प्रबंध समिति के चुनाव में सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र आने के कारण सभी पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव अधिकारी तेजेंद्र सिंह ने समय पर चुनाव परिणाम घोषित किया। चुनाव परिणाम की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई।
आर्य विद्या सभा बुढ़ाना के अंतर्गत चल रहे डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना की प्रबंध समिति के गठन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर रविवार को चुनाव हुआ। प्रबंध समिति में कुुल 53 सदस्य हैं। प्रबंध समिति के सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि चुुनावी कार्यक्रम के अनुसार साढ़े तीन बजे चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर अमित कुमार, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार, प्रबंधक अनुदीप कुमार, उप प्रबंधक अरुण कुमार तथा कोषाध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश गोयल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। संजय कुमार, रामस्वरूप, महेंद्र कुमार गर्ग, राकेश कुमार, सुशील कुमार, अनुज कुमार व आदेश कुमार सदस्य निर्वाचित हुए। चुनाव संबंधी सूचना चुनाव अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी। अध्यक्ष अमित कुमार व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व प्रबंधक अरविंद कुमार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी।