{"_id":"695e66062cfbfc6ed705ced1","slug":"ambala-police-raid-muzaffarnagar-news-c-26-1-sal1001-157095-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरियाणा के अंबाला के भी ध्यानार्थ....\nप्रबंधक की तलाश में अंबाला पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरियाणा के अंबाला के भी ध्यानार्थ.... प्रबंधक की तलाश में अंबाला पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहकों की किस्त जमा नहीं करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। ग्राहकों से लेकर लोन की किस्त फाइनेंस कंपनी में जमा न कराने के मामले में वांछित शाखा प्रबंधक की तलाश में हरियाणा के अंबाला जिले की थाना बरारा पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कैराना नगर में दबिश दी।
फाइनेंस कंपनी के डिवीजनल मैनेजर रजनीश कुमार ने शाखा प्रबंधक राहुल कुमार निवासी तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने कंपनी से लोन लेने वाले ग्राहकों से रकम प्राप्त कर उसे कंपनी में जमा नहीं किया।
इस मामले में अंबाला पुलिस के उप निरीक्षक अशोक कुमार और सतीश कुमार बुधवार को कोतवाली में पहुंचे और जानकारी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार की मोबाइल लोकेशन कैराना क्षेत्र में मिली थी, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पूरे नगर में दबिश दी गई।
विज्ञापन
रात देर तक हरियाणा पुलिस कैराना क्षेत्र में सक्रिय रही, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश लगातार जारी है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।