फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Campaign: Morning and evening are spent waiting for installment

अमर उजाला अभियान : किस्त के इंतजार में कट रही सुबह-शाम

Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign: Morning and evening are spent waiting for installment
पुरकाजी में निर्माणाधीन मकान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के उन लाभार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें किस्त नहीं मिली है। पहली किस्त मिलने पर लाभार्थियों ने नींव भरवा दी, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने पर मकान खड़ा नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही हाल तीसरी किस्त नहीं मिलने पर है। लाभार्थियों का कहना है कि उनके सुबह-शाम किस्त की इंतजार करने और बैंकों के चक्कर काटने में गुजर रहे हैं। लाभार्थियों का कहना है कि किस्त समय पर नहीं मिलने से वह किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

केस-एक
पुरकाजी के मोहल्ला झोझगान निवासी मेहरुबा का कहना है कि छह महीने पहले एक किस्त मिली थी। इसके बाद की किस्त अभी नहीं मिली। मकान अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को तीनों किस्तों को तुरंत ही भेजे जाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

केस-दो
पुरकाजी के मोहल्ला तुर्किस्तान निवासी रहीसा का कहना है कि उनकी भी एक किस्त मिली है। दूसरी और तीसरी किस्त नहीं मिलने के कारण मकान का निर्माण नींव से ऊपर नहीं उठ सका है। परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से किस्त दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिमलाना रोड निवासी मोहसीन का कहना है कि सर्वे करने के लिए कुछ युवक पहुंचे थे, लेकिन मकान की सूची में नाम नहीं आया।
- खतौली निवासी शकील का कहना है कि मकान बनवाने के लिए वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- खालापार निवासी सलमा का कहना है कि मकान की सूची में अभी तक नाम नहीं आया है। परिवार किराए के मकान में रह रहा है।
हमसे साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed