फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Always use truthful words in life and behavior

जीवन और व्यवहार में सदैव सत्य वचनों का प्रयोग करें

Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Always use truthful words in life and behavior
दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/खतौली। श्री शांतिनाथ 1008 दिबंगर जैन मंदिर मुनीम कॉलोनी में दशलक्षण पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक के साथ शांति धारा की गई। इसके साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। खतौली में धर्म संदेश में ब्रह्मचारिणी अर्चना दीदी व आरती दीदी ने बताया जीवन और व्यवहार में सदैव सत्य वचनों का प्रयोग करें।

रात में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसका आयोजन भारतीय जैन महासंघ के तत्वाधान में किया गया। इसमें अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, मंत्री जितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, स्वदेश जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, दीपक जैन, वीरेंद्र जैन, डिंपल जैन, वंदना जैन, सीमा जैन, शैलवाला जैन, अनुष्का जैन आदि मौजूद रहे। उधर, खतौली में महिला प्रकोष्ठ खतौली, दिगंबर जैन महिला महासमिति, जैन महिला नवज्योति, जिनदर्शन, भक्ति मंडल व निशिया जी महिला समिति की ओर से मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्तामर की 48 दीपकाें से महाअर्चना की गई है। अरुण जैन के संयोजन में भागीरथी मंदिर में स्वाध्याय व मांगलिक क्रियाए की गई। जैन मंडी मंदिर में भक्ति नृत्य, भजन प्रतियोगिता तंबोला, फैंसी ड्रेस व रंगोली प्रतियोगिता के मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जक्कीवाला मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवभूषण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नीलिशा, मोनिका, अंजना, पवित्रा, अनवी, पवित्रा, आकांशा, रश्मि, तनीशा, निधी, पायल, प्रीति, स्नेह, सुषमा, वर्षा, विभा, मीनू, ममता, बीना, प्रज्ञा, सोनी, उर्मिला, सर्वेश, मनीषा, डॉ. ज्योति, करुण, निर्मल, दर्शिता, बबीता, अनीता, शैली, विशाखा, तनीशा, तनु, सौम्या, राखी, साक्षी, अविका, महेंद्री, उमा, रीता, सोनिया, नैना, मंजू, रूची, शिल्पी, रीतू, अंजू, जयभगवान, नीरज जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed