फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Always practice truth in life: Omanand

जीवन में सदैव सत्य का आचरण करें: ओमानंद

Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Always practice truth in life: Omanand
मुजफ्फरनगर। श्री शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि जीवन में तनाव से दूर रहने के लिए सत्य का आचरण करे। हमारी वाणी मधुर होनी चाहिए।
विज्ञापन

त्यागी भवन में पूर्व प्रधानाचार्य चौकडा निवसी चतर सिंह शर्मा के जीवन दर्शन पर आधारित पुस्तक आस्था के आरोही पुस्तक का स्वामी ओमानंद ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में हमेशा सद्मार्ग पर चलना चाहिए। जीवन में यह प्रयास करो कि सत्य और मधुर ही बोलें। हमारा आचरण ही समाज में हमें पहचान देता है। उन्होंने कहा कि हमारा खान-पान भी सात्विक और शुद्ध होना चाहिए। हम सबकी भावना लोक कल्याण की होनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्रपाल त्यागी ने कहा कि चतर सिंह शर्मा का जीवन प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने हमेशा दूसरों के भले के लिए ही कार्य किया। इस अवसर पर अश्वनी त्यागी, महेश दत्त त्यागी, महावीर सिंह त्यागी, सुशील कुमार त्यागी, दुष्यंत त्यागी, मुनीश त्यागी, नितिन त्यागी, विशाल त्यागी, अविनाश त्यागी, देवव्रत त्यागी, रघुनंदन त्यागी, देवदत्त त्यागी, तेलूराम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed