फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All three accused of Vinay murder case sent to jail

विनय हत्याकांड के तीनों आरोपी भेजे जेल

Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
All three accused of Vinay murder case sent to jail
विनय हत्याकांड के तीनों आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव जोहरा में पानी पीते समय कपड़ों पर पानी के छींटे पड़ने के मामूली विवाद में युवक की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, मामले में महिला समेत चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी विनय सैनी की सोमवार शाम सरकारी हैंडपंप पर पानी पीते समय कपड़ों पर छींटे पड़ने पर घर के सामने रहने वाले सजातीय हरपाल से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही हरपाल ने अपने दो बेटों शुभम व राहुल के साथ मिलकर घर में घुसकर विनय पर चाकू से वार कर दिए थे। लहूलुहान विनय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में विनय के भाई विनीत सैनी ने तीनों आरोपियों हरपाल, राहुल व शुभम के साथ ही हरपाल की पत्नी कौशल के खिलाफ भी नामजद तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विनय हत्याकांड में हरपाल, राहुल व शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में हरपाल की पत्नी कौशल का हत्या में हाथ होने की बात सामने नहीं आ रही है। जांच के बाद ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, गांव जोहरा में पोस्टमार्टम के बाद विनय के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed