फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All the traders returned safely from Kathmandu, their families expressed happiness

Muzaffarnagar News: काठमांडो से सुरक्षित लौटे सभी व्यापारी, परिजनों ने खुशी जताई

Sat, 13 Sep 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
All the traders returned safely from Kathmandu, their families expressed happiness
काठमांडू से वापस लौटने के बाद व्यापारियों के बीच बैठे सुनील तायल व अन्य फोटो स्वम्
मुजफ्फरनगर। नेपाल के काठमांडो में दंगे के दौरान फंसे सभी व्यापारी मुजफ्फरनगर लौट आए हैं। उनका व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। सभी ने शिव चौक पर भगवान भोेलेनाथ की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शिव चौक पर उनका स्वागत किया। सभी लोगों के पहुंचने से परिजनों में खुशी छाई है।
विज्ञापन

सात सितंबर को नगर के व्यापारी भाजपा नेता सुनील तायल, सुशील त्यागी, वरुण धनकर, पवन कुमार, सचिन गुप्ता, आशू बंसल, भोपाल सिंह, प्रवीण गोयल, कुलदीप सिंह, अजय कुमार एक ग्रुप में नेपाल के काठमांडो पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए थे। यह सभी वहां हुए दंगे में फंस गए थे, जिससे उनके परिजनों को चिंता सता रही थी। शुक्रवार को सभी सुबह के समय तीन अलग-अलग फ्लाइट में काठमांडो से दिल्ली के रवाना हुए। सभी को एक फ्लाइट में टिकट न मिलने के कारण अलग-अलग आना पड़ा। सभी एक बजे से दो बजे के बीच दिल्ली ट्रिमिनट-3 एयरपोर्ट पर पहुंंचे। इसके बाद वहां से मुजफ्फरनगर के लिए चले तो लोगों ने एक रिसोर्ट पर रोक कर उनका भव्य स्वागत किया। बाद में सभी ने शिव चौक पर आकर पूजा की। सभी लोग परिजनों से मिलकर खुश है।
विज्ञापन

व्यापारी व भाजपा नेता सुनील तायल ने कहा कि वहां पर हालात एकदम से खराब हो गए थे। एक बार तो वह सभी घबरा गए थे लेकिन मुजफ्फरनगर में रहने वाले लोगोंं ने सभी व्यापारियों को कॉल कर हिम्मत दी। इससे वह सभी वहां से वापस आने के लिए प्रयास में जुटे। हालांकि निजी फ्लाइट कंपनियों ने अपने टिकट का पैसा दो से तीन गुणा कर दिया। ऐसा नहीं करना चाहिए। वह लोग तो आ गए लेकिन काफी लोग वहां पर भारत के अभी भी फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed