{"_id":"5b6201e24f1c1b61508b6921","slug":"all-schools-in-the-district-colleges-closed-till-9th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी स्कूल, कॉलेज नौ अगस्त तक बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी स्कूल, कॉलेज नौ अगस्त तक बंद
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सेवा शिविर में डांस करते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और शहर का आवागमन प्रभावित हो जाने के कारण जिला प्रशासन ने प्राथमिक से लेकर डिग्री कॉलेज तक समस्त शिक्षण संस्थाओं में नौ अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया है। सीबीएसई के स्कूलों और मदरसों में भी आदेश लागू होगा।
हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांवड़ मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने के कारण स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कोई किसी तरह की घटना घटित न हो इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थाओं में अवकाश का निर्णय लिया है।
डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि कक्षा एक से लेकर डिग्री तक के सभी कॉलेजों में नौ अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस आदेश में आईसीएसई और सीबीएसई स्कूल के साथ मदरसों को भी शामिल किया गया है। किसी भी प्रकार की शिक्षण संस्था इस बीच नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस ने बताया कि स्कूल, कॉलेजों में शैक्षिक कार्य बंद रहेगा। प्रवेश प्रक्रिया, कक्षा नौ और 11 में पंजीयन, कक्षा 10 और 12 के परीक्षा फार्म भरने और पौधारोपण आदि कार्य होंगे।
कॉलेजों में ठहरेगा पुलिस बल
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के पीछे जहां आवागमन प्रभावित होना बताया जा रहा है, वहीं सबसे बड़ा कारण बाहर से आने वाली फोर्स भी है। अर्द्धसैनिक बलों, पीएसी और पुलिस बल को अलग-अलग स्कूलों में ठहराया गया है। जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने यहां विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की है। पूरे कांवड़ मार्ग को इन बलों के हवाले किया गया है।