{"_id":"60086f958ebc3e31aa2213bd","slug":"alka-and-sahil-topped-in-badminton-muzaffarnagar-news-mrt521512098","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में अलका और साहिल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में अलका और साहिल अव्वल
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज में क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्धाटन करने कॉलेज के सचिव अरविन्द गर्ग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में अलका और साहिल अव्वल
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय क्रीड़ा समारोह का बुधवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कॉलेज के सचिव अरविंद गर्ग ने किया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में महिला वर्ग में अलका और पुरुष वर्ग में साहिल खान अव्वल रहे। खो-खो में निक्की की टीम अव्वल रही।
क्रीड़ा समारोह में विद्यालय के सचिव अरविंद गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों का खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। खेलने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। पहले दिन आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता महिला वर्ग में अलका ने प्रथम स्थान तथा अनुष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो महिला वर्ग में निक्की टीम पहले स्थान पर तथा राखी टीम दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में पायल पहले स्थान पर तथा ऊंची कूद में निक्की पहले स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में साहिल खान पहले स्थान पर और रवि कुमार दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो में रवि टीम ने पहला स्थान, लंबी और ऊंची कूद में अंकित ने पहला स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्रों को फिट रहने तथा खेलकूद की जीवन में उपयोगिता का महत्व बताया। मौके पर डॉ. संगीता चौधरी, शिवाजी, डॉ. प्रतिभा आदि मौजूद रहीं।