फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akshun Tyagi selected for Hero ISL League

हीरो आईएसएल लीग के लिए अक्षुण्ण त्यागी का चयन

Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Akshun Tyagi selected for Hero ISL League
चरथावल का उदीयमान फुटबॉल खिलाड़ी अक्षुण्ण त्यागी का आएसएल में चयन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हीरो आईएसएल लीग के लिए अक्षुण्ण त्यागी का चयन
विज्ञापन

चरथावल। अगले महीने शुरू होने जा रही फुटबाल की हीरो इंडियन सुपर लीग में कसबे का बेटा अक्षुण्ण त्यागी अपने खेल का जादू दिखाएगा। उड़ीसा की टीम में विदेशी खिलाड़ियों के साथ शामिल किए गए त्यागी ने अब तक दुनियाभर में दमखम दिखाया है।

इस बार 19 नवंबर से होने वाले टूर्नामेंट में 11 टीम हिस्सा लेंगी। कस्बे के सिविल इंजीनियर प्रवीण त्यागी के बेटे ने कामयाबी की छलांग लगाई है। नालंदा पब्लिक स्कूल के छात्र ने इससे पहले मोहन बागान के अलावा जर्मनी में ब्रायन फुटबाल क्लब की तरफ से प्रतियोगिताओं में दम दिखाया है। एक साल से उड़ीसा क्लब में त्यागी ट्रेनिंग ले रहा है। उड़ीसा के लिए मुख्य टीम में स्पेन, ब्राजील और जर्मनी के तीन खिलाड़ियों में चरथावल के अक्षुण्ण त्यागी पहली बार इस टूर्नामेंट में मैदान पर जलवा दिखाने को बेताब है। पहली बार मुख्य टीम में चयन बड़ी उपलब्धि है। मां सुरेखा के अलावा पारिवारिक सदस्य बबीता, दिनेश त्यागी, पंकज त्यागी, आयुष और दोस्त अर्पित, आकाश, सिद्धार्थ आदि गदगद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed