{"_id":"69e3da7b56a855746908c66f","slug":"akshaya-tritiya-will-be-celebrated-today-markets-are-bustling-with-activity-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-169499-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आज मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आज मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, बाजारों में रौनक
विज्ञापन
भगत सिंह रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम पर खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। खरीदारी के लिए बेहद शुभ माने जाने के कारण आज बाजारों में रौनक रहेगी। शुभ मुहूर्त में लोग सोना-चांदी, परिधान, वाहनों की खरीदारी करेंगे। नए घर और प्रतिष्ठानों का भी आज शुभारंभ होगा। मान्यता है कि इस दिन किया गया कार्य अक्षय फल देता है और जीवन में समृद्धि लाता है।
सर्राफा बाजार में सोने के बढ़ते दामों के कारण चांदी के सिक्कों की ओर लोगों का रुझान है। सराफा व्यापारियों के अनुसार अक्षय तृतीया पर उम्मीद है कि खरीदारी अच्छी होगी। इस बार सिक्कों की वैराइटी पर फोकस किया है। अलावा ऑटोमोबाइल शोरूम में वाहनों की डिलीवरी के लिए खास दिन रहेगा। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त के कारण भी इस दिन के लिए खास बुकिंग होती है।
सराफा व्यापारी प्रतीक का कहना है कि महंगाई के कारण इस बार सोने को लेकर ग्राहकों का उत्साह कम है। इसलिए चांद के नोट ओर सिक्कों की मांग को देखते हुए वैराइटी बढ़ाई है।
विज्ञापन
-- -- -- --
राधा गोविंद आटोमोबाइल कंपनी के एमडी जगमोहन गोयल ने बताया कि आज लगभग 20 गाड़ियों की डिलीवरी के लिए बुकिंग है। इसमें कुछ शादी के लिए उपहार के लिए भी शामिल हैं। शुभ मुहूर्त को लेकर खरीदारों में आज के दिन के दिन गाड़ी घर लेकर जाने के लिए विशेष उत्साह और मांग रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रोहिणी नक्षत्र रहेगा सबसे शुभ : पंडित संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि अक्षय तृतीया वैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त तिथि कहा जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, किसी भी नवीन कार्य का शुभारंभ के लिए सर्वोत्तम मानी गई है। भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव अक्षय तृतीया को होता है। परशुराम जी सप्त चिरंजीवी में से एक हैं इसलिए इस तिथि को चिरंजीवी तिथि भी कहते हैं। प्रदोष काल में रोहिणी नक्षत्र के साथ अति शुभ माना गया है।
-- -- -- -- --
रोहाना के बाजार में शादी के सीजन में आई रौनक
रोहाना कलां। शादी का सीजन शुरू होते ही रोहाना मिल के बाजार में कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी शुरू हो गई। वहीं घोड़ा बग्गी संचालकों के पास भी भीड़ लगी है। घोड़ा बग्गी के मालिक शहीद का कहना है कि उनकी रोटी- रोजी इसी सीजन से जुड़ी है। शादी के सीजन में ही कमाई होती है। इससे उनका परिवार चलता है। कपड़ा व्यापारी राजकुमार का कहना है कि शादी के सीजन में ही नये डिजाइन के लहंगा, चुन्नी व कपड़े अधिक बिकते हैं। संवाद