{"_id":"5b0da61e4f1c1b8b6e8b54cd","slug":"akshat-verma-completed-the-four-digits-in-the-subject","type":"story","status":"publish","title_hn":" अक्षत वर्मा ने चार सब्जेक्ट में पाए पूरे अंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षत वर्मा ने चार सब्जेक्ट में पाए पूरे अंक
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 30 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में ऐसे मेधावियों की कमी नहीं है, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कई विषयों में पूरे 100 अंक पाए हैं। देश की सूची में दूसरे स्थान पर रहे एसडी पब्लिक के छात्र अक्षत वर्मा चार सब्जेक्ट में पूरे एक सौ अंक प्राप्त किए। संस्कृत और हिंदी विषयों में भी मेधावियों ने अपनी योग्यता साबित की। होनहार छात्र और छात्राओं ने जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया।
मेधावियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी गंभीरता से की। सीजीपीए ग्रेड खत्म कर दिए जाने के बाद पहली बार विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अंकों के आधार पर बनाए गए। एसडी पब्लिक स्कूल के अक्षत वर्मा गणित, साइंस, एसएसटी, संस्कृत में पूरे 100 अंक पाने में सफल रहे।
गणित में वासु फुटेला, यश सैनी, संस्कार सिंघल ने भी 100 अंक पाए। विज्ञान में पार्थ राजपूत, कुनाल गर्ग को 100 नंबर मिले। संस्कृत में ख्याति किंगर और भव्य जैन को 100 अंक हासिल हुए। हिंदी में कर्तव्य त्यागी ने 100 अंक पाए, जबकि अंग्रेजी में विदुषी सिंह और कनिका गोयल ने 99 अंक पाने में कामयाबी पाई। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने बताया कि बच्चों ने होमवर्क को पूरा करने के साथ खुद एकाग्रता से पढ़ाई की।
विज्ञापन
होली एंजिल्स में ईरा पाल को गणित और संस्कृत में पूरे एक सौ अंक मिले। वेदिका त्यागी ने विज्ञान, इशिका किनरा ने संस्कृत और गणित में पूरे एक सौ अंक लिए। विधि त्यागी और महक अरोरा ने क्रमश: हिंदी और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 अंक पाए।
संस्था की टॉपर अनुष्का गर्ग ने विज्ञान, एसएसटी, संस्कृत में पूरे अंक पाए। अंग्रेजी में अनन्या भारद्वाज, तनिशि और विधि त्यागी को 99 अंक मिले। गणित में अनन्या भारद्वाज, आकृति त्यागी, चार्वी जैन, महक और सान्या छाबडा भी 99 अंक लेने में कामयाब रही। आरुषी गोयल ने गणित, वैष्णवी शर्मा, कृतिका ने संस्कृत में एक सौ अंक पाए।
डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियांशी जैन ने विज्ञान में पूरे 100 अंक पाए। उमंग गोयल को गणित में 99 अंक मिले। न्यू होराइजन स्कूल में निपाक्षी शर्मा को हिंदी में पूरे एक सौ अंक मिले। एसएसके पब्लिक स्कूल में प्रियांशी त्यागी ने हिंदी में एक सौ अंक हासिल किए। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में पुलकित बालियान और सृष्टि चौहान ने हिंदी में पूरे 100 अंक प्राप्त किए।
शारदेन स्कूल में हिंदी विषय में अनुष्का सिंघल, गणित में मरियम खान, रुद्र अरोरा, निमित, एसएसटी में राशि चौधरी, सुहानी गुप्ता, विज्ञान में संस्कार गर्ग ने पूरे 100 अंक पाए। एमजी पब्लिक स्कूल के पांच बच्चों ने सात अलग-अलग विषयों में पूरे अंक पाने में सफलता प्राप्त की।
हिंदी में परिधि चौधरी, गणित में अर्श गुप्ता और गितिका, हिंदी में वासु दहिया, विज्ञान में शिवम भगत ने 100 अंकों की बाजी मारी। संस्कृत में शिवम और गितिका को पूरे अंक मिले। देहरादून पब्लिक स्कूल के छात्र शिवम राणा ने गणित में एक सौ अंक पाए।