{"_id":"5b0da3d44f1c1bb06e8b53df","slug":"akshat-verma-achieves-second-place-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षत वर्मा ने हासिल किया देश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षत वर्मा ने हासिल किया देश में दूसरा स्थान
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अक्षत को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई दसवीं के घोषित परिणाम में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत वर्मा ने 99.6 प्रतिशत अंक पाकर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे जिले की शान देश में रोशन किया है। अक्षत ने यह कामयाबी केवल सेल्फ स्टडी से पाई है। वह भविष्य में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।
दसवीं के परीक्षाफल में दूसरे स्थान पर रहे अक्षत वर्मा ने जिले का गौरव बढ़ाया है। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र वर्मा को 500 में से 498 अंक मिले। उसने चार विषयों संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 अंक पाए हैं। अंग्रेजी विषय में उन्हें 98 नंबर मिले। अक्षत की सफलता से स्कूल में उल्लास का माहौल है।
प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि अक्षत की मेहनत पर गर्व है। जानसठ रोड स्थित वृंदावन सिटी निवासी देवेंद्र वर्मा और नीलू वर्मा के पुत्र अक्षत ने बिना ट्यूशन किए देश की मेरिट में सेकेंड पोजिशन प्राप्त की है। घर में शैक्षिक माहौल है। क्योंकि उनके पिता देवेंद्र वर्मा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणित अध्यापक है।
विज्ञापन
मां नीलू वर्मा डीएवी डिग्री कॉलेज में बॉयोलॉजी की प्रोफेसर हैं। बेटे की बड़ी कामयाबी से परिवार में खुशी का आलम है। सेवानिवृत्त शिक्षक दादा मास्टर बनारसी दास और दादी श्यामो देवी ने कहा कि अक्षत ने पढ़ाई पर ही विशेष ध्यान दिया। बहन ईशिता वर्मा ने भाई की कामयाबी पर खुशी जताई।
हाईस्कूल की टॉप सूची में दूसरे स्थान पर आए अक्षत वर्मा का सपना अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का है। वह इसरो के साथ काम करने की तमन्ना रखता है। भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और पीएम नरेंद्र मोदी उनके प्रेरक हैं। मेधावी वर्मा ने बताया कि उसने सेल्फ स्टडी से यह कामयाबी पाई। कोई मानसिक तनाव नहीं रखा।
सोशल मीडिया से दूरी रखी और योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी की। पढ़ाई के बीच जो भी समय मिला, उसमें क्रिकेट, बैडमिंटन गेम्स खेेले। कभी-कभी मूवी देखी। ऋतिक रोशन उनके पसंदीदा अभिनेता है, जबकि विराट कोहली और एमएस धोनी फेवरेट क्रिकेटर है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के शिक्षकों और सहयोगी स्टूडेंट्स को दिया है।
अक्षत वर्मा- 498/500
पिता: देवेंद्र कुमार वर्मा
माता: नीलू वर्मा
स्कूल: एसडी पब्लिक स्कूल भोपा रोड, मुजफ्फरनगर।
रिपोर्ट कार्ड:
अंग्रेजी 98
संस्कृत 100
गणित 100
विज्ञान 100
सामाजिक विज्ञान 100