फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh Yadav targets BJP in Muzaffarnagar and makes big promises to public

UP: अखिलेश ने RLD पर ली चुटकी, बोले- जो हमारे साथ रुपया बन गए थे, वो घोड़े की ढाई चाल से कहां गिरेंगे

Sat, 13 Apr 2024 03:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 03:50 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : मुजफ्फरनगर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि ये लोग 400 सीट जीत गए तो काले कानून लागू कर देंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP in Muzaffarnagar and makes big promises to public
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यह देश का विशेष चुनाव है। सामने वो ताकत है जो संविधान के अधिकार छीन रही है। यह संविधान मंथन का चुनाव है। कहा कि 2022 के चुनाव से पहले किसान दिल्ली में जाकर बैठे। सरकार ने सड़कों पर कील लगवा दी थी। कहा कि किसान आंदोन में 1000 किसानों की जान गई। किसानों के कारण ही कानून वापस हुए। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये लोग 400 सीट जीत गए तो काले कानून लागू कर देंगे। कहा कि इंडिया गठबंधन को सत्ता मिलते ही एमएसपी देंगे। ये लोग इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन कहते है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh Yadav targets BJP in Muzaffarnagar and makes big promises to public
समाजवादी पार्टी की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात कही थी, लेकिन पेपर लीक हो गए। पीएम सीएम पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते हैं।भाजपा के लोग पेपर लीक कर रहे है। किसान और नोजवान मिलकर भाजपा का सफाया कर देंगे। कहा कि भाजपा 400 सीटे हारेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि ले भारत माता की जय बोलते हैं, लेकिन फौज की नौकरी को अग्निवीर में बदल दिया। अगर भाजपा जीत गई तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी। कहा कि भाजपा ने 1000 करोड़ चंदा लिया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के दूसरे देशों से पीछे जा रहे हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि अब पुलिस ही पुलिस से पैसा वसूल रही है। बनारस में भाजपा वाले ने पुलिस वाले की धुनाई की थी। विधायकों को और दलों को पैकेज दिया है। आज का जमाना पैकेज का है। 

यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें

कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा झूठ बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया है। हमारे पास पीडीए परिवार है। जो हमारे साथ रुपया बन गए थे, वो घोड़े की चाल से कहां गिरेंगे। जो 14 में आए थे वह 24 में चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed