फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh's message will reach the people through a cycle rally

साइकिल रैली से जन-जन तक पहुंचाएंगे अखिलेश का संदेश

Thu, 02 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh's message will reach the people through a cycle rally
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आहवान पत्र लिए सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
साइकिल रैली से जन-जन तक पहुंचाएंगे अखिलेश का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। सपा कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व पीएम अखिलेश यादव का संदेश साइकिल रैली के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित आह्वान मुहिम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई शनिवार से सदर विधानसभा में वार्ड वाइज आह्वान मुहिम शुरु होगी। साइकिल रैली निकाल कर अखिलेश का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। सभी उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को सेक्टर प्रभारी बनाया गया। विकल्प जैन, विजय बांटा, दुर्गेश यादव, महक सिंह बाल्मीकि, आशु गुप्ता, दीपक गोयल, जनार्दन विश्वकर्मा, महमूद आलम, सरफराज , हाजी शफीक अहमद मौजूद रहे। उधर, भोपा में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भोपा में बैठक की। हाजी लियाकत अली ने बताया कि साइकिल यात्रा कि दृष्टिगत मीरापुर विधानसभा को 38 सेक्टर में बांटा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। गौरव जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह इस कार्य में सभी जुट जाएं। डॉ इसरार अहमद, असद पासा, मुन्ना ककराला, शाह रजा नकवी, जय वीर सिंह, किरण सिंह, अंजुम कमाल, रिजवान, इरशाद, अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed