फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhand path, kirtan took place on the festival of light

प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ, कीर्तन हुआ

Sat, 20 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Akhand path, kirtan took place on the festival of light
रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक के प्रकाश पर्व कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री,डीएम,एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ, कीर्तन हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरु नानक देव महाराज के 552वां प्रकाश पर्व श्री गुरु सिंह सभा ने बड़ी ही धूमधाम के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा निकट रोडवेज में मनाया। अखंड पाठ, कीर्तन के बाद लंगर में प्रसाद वितरित हुआ।
सर्वप्रथम अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई। इसके उपरांत हजूरी रागी जत्था गांधी कॉलोनी सरदार वीरेंद्र सिंह पंछी ने कीर्तन किया। ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरु गोविंद सिंह स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन द्वारा अपनी प्रस्तुति दिखाई। हरजिंदर सिंह पटियाला वालों ने बहुत ही रसमई कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, समाजसेवी मनीष चौधरी, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, सरदार बलजीत सिंह , अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रोडवेज में समर्पित युवा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पर सभी संगठनों व सभी धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों, उद्योगपतियों ने एक ही पंगत में बैठकर गुरु का अटूट लंगर छका व लंगर छकाने की व्यवस्था दशमेश खालसा दल की टीम द्वारा निभाई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गुरचरण सिंह बराड़ प्रधान गुरुसिंह सभा, देवेंद्र सिंह नागपाल महासचिव, अमरजीत सिंह सिडाना, सुखदर्शन सिंह बेदी, हरजीत सिंह गोराया, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, इकबाल सिंह नारंग, सरदार जगप्रीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह चावला ,सरदार गुरजीत सिंह साहनी आदि का सहयोग रहा।

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक के प्रकाश पर्व कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक के प्रकाश पर्व कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक पर्व पर रक्तदान करती महिलाएं।

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक पर्व पर रक्तदान करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर सजा दरबार व सबद कीर्तन करता रागी जत्था।

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर सजा दरबार व सबद कीर्तन करता रागी जत्था।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर पूजा अर्चना करतें श्रद्वालु।

रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर पूजा अर्चना करतें श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed