{"_id":"6ac3fda2b08f6a8e3c0eb171","slug":"akhand-path-continues-for-the-second-day-in-sisauli-birth-anniversary-to-be-celebrated-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1010-182397-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिसौली में दूसरे दिन भी अखंड पाठ, आज मनाई जाएगी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिसौली में दूसरे दिन भी अखंड पाठ, आज मनाई जाएगी जयंती
विज्ञापन
सिसौली। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसान भवन पर चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन दिवसीय अखंड पाठ के दूसरे दिन सोमवार को सिख संगत ने पाठ किया। मुख्य कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
सिख संगत के गुरमेल सिंह बाजवा ने बताया गुरु ग्रंथ साहिब में 5894 शबद और 31 राग हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी ने दमदमा साहिब में नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी की वाणी को शामिल कर ग्रंथ को पूर्ण किया था।
गुरु ग्रंथ साहिब किसी एक भाषा पर आधारित नहीं है , व्यापक रूप से संत भाषा कहा जाता है। इसमें प्राचीन पंजाबी, ब्रजभाषा, खड़ी बोली, संस्कृत, हिंदी, सिंधी, मराठी, फारसी, अरबी जैसी भारतीय व विदेशी भाषा के शब्द शामिल है जो अनेकता में एकता के रूप हैं।
विज्ञापन
मुख्य रूप से सरदार अमीर सिंह, सुरेंद्र सिंह लाढी, सुरेंद्र सिंह खालसा, सुबे सिंह ढिल्लों, हरदयाल सिंह, विक्की रंधावा, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।