फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Air quality index 315

सर्दी बढ़ने के साथ खराब हो रही जिले की हवा

Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Air quality index 315
सर्दी बढऩे के साथ खराब हो रही जिले की हवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी बढ़ने के साथ जिले की हवा भी खराब होने लगी है। जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 पर पहुंच गया है। स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
दिन प्रतिदिन सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन भर बादल और धुंध छाई रही थी, जबकि बृहस्पतिवार को तो स्थिति और भी खराब हो गई। दिन भर सूरज दिखाई नहीं दिया। स्मॉग छाने से वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रीडिंग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 पर रहा। यह बेहद खराब स्थिति है। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो प्रदूषण का स्तर यूं ही बना रहेगा। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह घूमने वालों की संख्या कम हो गई है। कोहरा और प्रदूषण हृदय और श्वास रोगियों की परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन

एक दिन पीछे चल रहा विभाग
जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक दिन पीछे चल रहा है। भोपा रोड पर ऑनलाइन रीडिंग मशीन लगी हुई है लेकिन यह करीब दो महीने से खराब पड़ी है। मशीन खराब होने से एक्यूआई की रीडिंग ऑनलाइन नहीं मिल रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मैनुअल मशीन लगाई है। इसमें प्रतिदिन सुबह छह बजे की रिपोर्ट प्राप्त होती है। यदि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे का एक्यूआई आंकड़ा चाहिए तो वह अगले दिन ही मिलेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता विपुल कुमार का कहना है कि ऑनलाइन रीडिंग वाली मशीन ठीक कराई जा रही है। जल्द ही इसके ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का मानक
एक्यूआई मानक
0-50 अच्छा
50-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
300-400 बहुत खराब
400 से ज्यादा गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed