फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Air pollution increased, poisonous air

पाबंदी के बावजूद खूब जले पटाखे

Sun, 15 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Air pollution increased, poisonous air
प्रदूषण की रोकथाम के लिए छिड़काव करती एंटी फॉग गन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वायु प्रदूषण बढ़ा, जहरीली हुई हवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एनजीटी के आदेश पर शासन प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदी के बावजूद जिले में जमकर पटाखे जलाए गए। शहर से लेकर कसबों देहात में खूब आतिशबाजी हुई, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ने से जनपद की हवा फिर से और अधिक जहरीली हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ कर 317 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब स्थिति में है।
एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने दिवाली पर पटाखों पर रोक लगा दी थी। 30 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी है। एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए शासन और प्रशासन ने भी पटाखों की बिक्री और जलाने पर रोक लगाई है। मगर, लोगों की जोश के आगे यह पाबंदी सफल नहीं हो सकी। जब तक पाबंदी लगाई गई, तब तक जिलेभर में काफी संख्या में पटाखों की बिक्री हो चुकी थी। क्योंकि व्यापारी पहले ही पटाखे खरीद चुके थे। पहले छोटी दिवाली शुक्रवार रात्रि को ही पटाखे जलाए जाने से इस बात का संकेत मिल गया था कि बड़ी दिवाली पर पटाखे जलाए जाएंगे। शनिवार को दीपावली का पूजन करने के बाद नागरिकों ने जमकर आतिशबाजी की। रात्रि करीब बारह बजे तक शहर में पटाखे जलाए गए। देहात और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आतिशबाजी हुई। पाबंदी के बावजूद सबसे अधिक पटाखे शहरी क्षेत्र के गांधी कालोनी, नई मंडी, पटेल नगर, द्वारिकापुरी, केशवपुरी, रामपुरी, साकेत, ब्रहमपुरी, सरकुलर रोड आदि मोहल्लों में जलाए गए। आतिशबाजी होने से पटाखों के धुएं से वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है, जिससे हवा और अधिक जहरीली हो गई है। शनिवार को जो वायु गुणवत्ता सूचकांक 257 पर था, वो पटाखे जलाए जाने के बाद रविवार को 317 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब स्थिति में है।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा भी जलाए गए
मुजफ्फरनगर। दिवाली की रात को शहर में पटाखे जलाए गए। जिसका कूड़ा एकत्र हुआ तो रविवार दिन में कई स्थानों पर कूड़ा जलाया गया, जिससे भी वायु प्रदूषण बिगड़ा है। शहर में लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है, मगर नगर पालिका इस ओर से ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी स्मॉग गन से कराया पानी का छिड़काव
मुजफ्फरनगर। फिर से बढ़ गए वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर में कई स्थानों पर एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका के टैंकरों से भी भोपा रोड, रुड़की रोड, रेलवे रोड आदि स्थानों पर पानी का छिड़काव कराया गया।
फैक्टरियों पर रखी निगरानी,
मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से टीमों का गठन कर फैक्टरियों की निगरानी रखी गई। इस दौरान कई पेपर मिल में जाकर जांच पड़ताल भी की गई। हालांकि फैक्टरियों में प्रतिबंधित ईंधन जलता नहीं मिला।

इन्होंने कहा...
..दीपावली पर पटाखे जलाए जाने से एक्यूआई फिर से बढ़ गया है, जिस पर नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन और टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। वैसे जिला का एक्यूआई एनसीआर के अन्य जिलों से अभी कम है।
- अंकित सिंह
- क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
दिनांक - एक्यूआई
13 नवंबर - 288
14 नवंबर - 257
15 नवंबर - 317

मेरठ रोड पर कूडे़ में लगी आग से फैलता धुएं से बढ़ता प्रदूषण।

मेरठ रोड पर कूडे़ में लगी आग से फैलता धुएं से बढ़ता प्रदूषण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed