फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ahilyabai Chowk got jammed when there was barricading at Sarwat crossroads

सरवट चौराहे पर बैरिकेडिंग की तो जाम हुआ अहिल्याबाई चौक

Sat, 25 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Chowk got jammed when there was barricading at Sarwat crossroads
मुजफ्फरनगर के आहिल्या बाई चौक पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सरवट चौराहे को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने रुड़की रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी है। चौराहे पर तो जाम से छुटकारा मिल गया, लेकिन जिला अस्पताल के सामने अहिल्याबाई चौक पर जाम लगने लगा है। यातायात पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरवट चौराहे पर आबकारी और अंसारी रोड काफी संकीर्ण स्थिति में है। ई-रिक्शा की अधिकता के कारण यहां हर समय लंबा जाम रहता था। चौराहे के आसपास के दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। व्यापारियों ने जाम की शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की तो यातायात पुलिस हरकत में आई। रुड़की रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर अंसारी और आबकारी रोड का सीधा आवागमन बंद कर दिया गया है। आबकारी रोड से जाने वाले वाहनों को अब अहिल्याबाई चौक से घूमकर जाना पड़ रहा है। जिससे स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के सामने चौक पर हर समय जाम की स्थिति बन रही है। यहां यातायात पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है।
विज्ञापन

अहिल्याबाई चौक से इस तरह गुजरते हैं वाहन
अहिल्याबाई चौक पर मेरठ-रुड़की रोड का आवागमन रहता है। जिला अस्पताल जाने वाले वाहन यहीं से गुजरते हैं। कच्ची सड़क और घास मंडी की ओर जाने वाले वाहन गुजरते हैं। चौराहे पर कट होने की वजह से ई-रिक्शा, कार और दुपहिया वाहन यहां घूम रहे हैं, जिससे जाम बड़ी समस्या बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी रोड पर नहीं बचती थी जगह
सरवट चौराहे पर जाम के कारण आबकारी रोड पर खड़े होने की जगह भी नहीं बचती थी। दुकानों पर ग्राहकों का संकट बढ़ने लगा था। दुकानदारों ने यही शिकायत प्रशासन और मुख्यमंत्री से की थी, जिसके बाद रुड़की रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई। यह भी कहा कि पहले भी बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
ई-रिक्शा से यहां लग जाता है जाम
शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में दौड़ रहीं चार हजार ई-रिक्शा जाम की वजह बन रही है। नई मंडी, आबकारी रोड, सरवट चौराहा, शिव चौक, हनुमान चौक, मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड, भोपा रोड, सदर बाजार, शामली रोड, सरकुलर रोड, महावीर चौक पर दिनभर जाम के हालात रहते हैं, लेकिन यातायात पुलिस कोई ठोस योजना नहीं बना पा रही है।

यहां पर लगाए गए हैं प्रतिबंध
- शिव चौक से हनुमान चौक के बीच ई-रिक्शा के लिए आवागमन प्रतिबंधित
- सदर बाजार की गली नंबर-एक और दो में ई-रिक्शा का आवागमन रोका
वर्जन....
जाम से निजात की कोशिश
यातायात निरीक्षक वीर अभिमन्यु ने बताया कि सरवट चौराहे को जाम से निजात दिलाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। अहिल्याबाई चौक पर यातायात सुचारु रखने के प्रयास हैं।

मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर लगे जाम से परेशन वाहन सवार।

मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर लगे जाम से परेशन वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed