{"_id":"5fb6bdd78ebc3e9ba43c134f","slug":"agriculture-department-raids-64-shops-of-pesticide-muzaffarnagar-news-mrt5117135146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के पेस्टिसाइड की 64 दुकानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के पेस्टिसाइड की 64 दुकानों पर छापे
विज्ञापन
कृषि विभाग का पेस्टिसाइड की 64 दुकानों पर छापा
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों ने पेस्टिसाइड की 64 दुकानों पर छापा मारा। 35 स्थानों से सैंपल लिए गए। छह दुकानदारों को चेतावनी दी गई और पांच को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
सदर तहसील में उप निदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया के नेतृत्व में दुकानों पर छापा मारा गया। 20 स्थानों पर जांच की गई और 13 नमूने लिए गए। जानसठ में भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति के नेतृत्व में 12 दुकानों पर जांच की गई और छह जगह से नमूने लिए गए। खतौली में जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा के नेतृत्व में 15 दुकानों पर जांच की गई और नौ स्थानों से नमूने लिए गए। बुढ़ाना में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार के नेतृत्व में 17 दुकानों की जांच की गई, इनमें सात स्थानों से नमूने लिए गए। उप निदेशक कृषि जसबीर सिंह तेवतिया ने बताया कि जिले में कुल 35 नमूने लिए गए हैं। छह दुकानदारों को चेतावनी दी गई है और पांच को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।