{"_id":"612d25b98ebc3e7a191cb1f0","slug":"agricultural-laws-brought-to-free-farmers-from-middlemen-nandkishore-devband-news-mrt5540698129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों से किसान को मुक्त कराने के लिए लाए गए कृषि कानून : नंदकिशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों से किसान को मुक्त कराने के लिए लाए गए कृषि कानून : नंदकिशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिचौलियों से किसान को मुक्त कराने के लिए लाए गए कृषि कानून : नंदकिशोर
देवबंद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी के बाद किसान पहली बार आजाद हुआ है। कृषि कानूनों का विरोध चंद मुठ्ठी भर किसान कर रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में तीनों कृषि कानूनों को लागू किया गया है।
देवबंद में गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि किसानों को बिचौलियों से मुक्त कराने के लिए कृषि कानून लाए गए हैं। इस बार प्रदेश में एमएसपी पर फसलों की रिकार्ड खरीदारी की गई है। एमएसपी खत्म नहीं हुई है। किसानों के लिए मंडियां खोली गई हैं। क्या कोई किसान कह सकता कि जिन किसानों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी है क्या वे लालकिले पर तिरंगे झंडे का अपमान कर सकते हैं। जिसमें लाखों लोग शहीद हुए हैं। ये पूरी तरह से राष्ट्रद्रोही हैं। ये खालिस्तानियों के एजेंट हैं। उन्हें पूरी उम्मीद हैं कि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। विधायक नदंकिशोर गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसान हित में तमाम योजनाएं लाकर उन्हें लाभान्वित किया है। इससे ही किसान आजाद हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान समय पर हो रहा है जबकि पूर्व में 10-10 साल के भीतर भी भुगतान नहीं होता था।